नादौन में नगर पंचायत की बैठक का किया आयोजन
नगर पंचायत नादौन के सात में से पांच पार्षदों द्वारा उपायुक्त हमीरपुर के पास अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद मंगलवार को नगर पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नादौन करेंगी।
Videos
View Allरूहानी नरयाल। नादौन
नगर पंचायत नादौन के सात में से पांच पार्षदों द्वारा उपायुक्त हमीरपुर के पास अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद मंगलवार को नगर पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नादौन करेंगी। बैठक में पार्षदों द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई जाती है और अविश्वास प्रस्ताव पर मोहर लगती है तो नगर पंचायत को नया अध्यक्ष मिलना तय है। इससे पूर्व नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा था क्योंकि 6 पार्षद भाजपा समर्थित तो एक पार्षद कांग्रेस समर्पित था। लेकिन अब पांच पार्षदों के एक साथ कांग्रेस के पक्ष में आ जाने से कांग्रेस का एक बार फिर नगर पंचायत पर कब्जा तय माना जा रहा है। जबकि भाजपा के पक्ष में वर्तमान प्रधान तरुण कपिल तथा उप प्रधान योगराज ही रह गए हैं। वॉर्ड एक से सुमन कुमारी, वार्ड 2 से उषा सौंधी, वॉर्ड चार से सुषमा अवस्थी, वार्ड 6 से शम्मी सोनी तथा वॉर्ड 7 से अनिता कुमारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। यदि यह पांच पार्षद एक साथ प्रस्ताव का समर्थन करते हैं तो शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड 6 के पार्षद शम्मी सोनी का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सोनी युवा हैं और प्रसिद्ध व्यवसाय घराने से आते हैं। वे दूसरी बार चुनकर आए हैं और पहले वार्ड दो के पार्षद रह चुके हैं। शम्मी सोनी मुख्यमंत्री के बेहद विश्वसनीय लोगों में से एक हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0