डीजीपी बोले– ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वहन

सकोह बटालियन के रजत जयंती समारोह में डीजीपी अशोक तिवारी ने पुलिस कर्मियों से ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने तथा साइबर अपराध से निपटने का आह्वान किया।

Sep 15, 2025 - 21:40
 0  81
डीजीपी बोले– ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वहन
डीजीपी बोले– ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वहन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

मुनीश धीमान। धर्मशाला

धर्मशाला स्थित द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी, सकोह में 26वां स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह भव्य तरीके से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

डीजीपी ने बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने और समय रहते प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की और वरिष्ठ अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की नसीहत दी।


भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम

रजत जयंती समारोह के तहत एसडीआरएफ जवानों ने लाईफ सेविंग डेमो प्रस्तुत किया।

  • पुलिस बैंड की धुनों ने कार्यक्रम में खास रंग भरे।

  • सहायक उप-निरीक्षक नरेश कुमार ने इन्स्ट्रुमेंटल प्रस्तुति दी।

  • एकलव्य कला मंच ने नशे के दुष्प्रभावों पर नाटक प्रस्तुत किया।

  • पंजाबी भांगड़ा की प्रस्तुति ने समारोह में जोश भर दिया।


स्थापना और इतिहास

वाहिनी के समादेशक डॉ. खुशहाल शर्मा (भा.पु.से.) ने जानकारी दी कि यह बटालियन 15 सितम्बर 2000 को स्थापित हुई थी।

  • प्रारंभिक मुख्यालय हमीरपुर के जंगलवेरी में था।

  • 10 मई 2006 को इसे सकोह, जिला कांगड़ा स्थानांतरित किया गया।


कवि सम्मेलन, कला व खेल प्रतियोगिताएँ

रजत जयंती अवसर पर:

  • बहुभाषी कवि सम्मेलन और कला प्रदर्शनी आयोजित हुई।

  • प्रसिद्ध लेखक और कार्टूनिस्ट आबिद सुरती मुख्य अतिथि रहे।

  • विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने आर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया।

  • वॉलीबॉल में कांगड़ा टीम, बास्केटबॉल में सकोह टीम विजेता रही।

  • बैडमिंटन प्रतियोगिता में एडिशनल एसपी विकास धीमान ने बाज़ी मारी।

इस दौरान परिसर में बने चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन बच्चों के हाथों हुआ। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पुलिस जवानों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0