करियाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! महामृत्युंजय पाठ से गूंजा सिद्ध श्री शिंडू बाबा बालक नाथ मंदिर

करियाड़ा स्थित सिद्ध श्री शिंडू बाबा बालक नाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर विश्व शांति और जनकल्याण के लिए महामृत्युंजय पाठ आरंभ। मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, भजन संध्याएं और विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।

Aug 11, 2025 - 21:29
 0  135
करियाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! महामृत्युंजय पाठ से गूंजा सिद्ध श्री शिंडू बाबा बालक नाथ मंदिर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा
सिद्ध श्री शिंडू बाबा बालक नाथ मंदिर करियाड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर विश्व शांति और जनकल्याण के लिए महामृत्युंजय पाठ की शुरुआत हो चुकी है। मंदिर के प्रबंधक कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नाग मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

सोमवार को मंदिर परिसर में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित भिवानी शर्मा की अगुवाई में महामृत्युंजय का पाठ प्रारंभ हुआ। 15 अगस्त को दोपहर 1 बजे हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है।

धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में 15 अगस्त की रात बैजनाथ के सात वर्षीय लिटिल चैंपियन सिंगर केशव और मशहूर भजन गायक पम्मी ठाकुर श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान करेंगे। दिन में व्रतधारकों के लिए फलाहार और शाम को कांगड़ी धाम परोसा जाएगा।

मंदिर में अम्बाला से राजू, जम्मू से बाबा जैन, और लुधियाना, होशियारपुर व पंजाब के अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जन्माष्टमी तक प्रतिदिन मंदिर में भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0