स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने की आपदा प्रभावित परिवारों की मदद, युवाओं के माध्यम से बांटी राहत सामग्री

79वें स्वतंत्रता दिवस पर कांगड़ा के भाजपा नेता और समाजसेवी मुनीष शर्मा ने बरसात से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री (तिरपाल) उपलब्ध करवाई। इससे पहले भी वे सिराज और अन्य इलाकों में आपदा पीड़ितों की मदद कर चुके हैं।

Aug 16, 2025 - 12:02
 0  90
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने की आपदा प्रभावित परिवारों की मदद, युवाओं के माध्यम से बांटी राहत सामग्री

Videos

View All
शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल

सुमन महाशा। कांगड़ा
79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांगड़ा से संबंध रखने वाले भाजपा नेता और समाजसेवी मुनीष शर्मा ने देशभक्ति की एक अनोखी मिसाल पेश की। जहां अधिकांश नेता स्वतंत्रता दिवस पर समारोहों में व्यस्त रहे, वहीं उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों की मदद कर मानवता को प्राथमिकता दी।

बरसात से प्रभावित कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के जमानाबाद, खोली, समीरपुर, दुग्यारी सहित कई गांवों में मुनीष शर्मा ने युवाओं के सहयोग से राहत सामग्री (तिरपाल) बांटी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में हर किसी को आगे बढ़कर एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।

मुनीष शर्मा इससे पहले भी मंडी जिले के सिराज क्षेत्र में आई आपदा के दौरान और उन घरों में जहां खतरे की स्थिति बनी थी, लोगों की मदद कर चुके हैं। उनका मानना है कि राहत सामग्री जैसे तिरपाल कई परिवारों के आशियाने को बचाने में मददगार साबित हुई है।

उन्होंने कहा, “देशभक्ति सिर्फ झंडा फहराने और जश्न मनाने तक सीमित नहीं है। असली देशभक्ति तब है जब आप अपने देश और प्रदेश के लोगों की मुश्किल घड़ी में मदद के लिए खड़े होते हैं।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी यदि कहीं पर मदद की आवश्यकता होगी तो वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0