सिर्फ 7 साल की वेदांशी कौल का बड़ा कमाल! टीवी रियलिटी शो के सेमीफाइनल में पहुंचकर बढ़ाया कांगड़ा का मान

कांगड़ा की 7 वर्षीय वेदांशी कौल ने टीवी रियलिटी शो “किसमें कितना है दम” के सेमीफाइनल में जगह बनाकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। वे डांस और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।

Mar 14, 2026 - 16:01
 0  9
सिर्फ 7 साल की वेदांशी कौल का बड़ा कमाल! टीवी रियलिटी शो के सेमीफाइनल में पहुंचकर बढ़ाया कांगड़ा का मान

कांगड़ा। सुमन महाशा 

7 साल की वेदांशी कौल ने किया कमाल, टीवी रियलिटी शो के सेमीफाइनल में पहुंची

जिला कांगड़ा की नन्ही प्रतिभा वेदांशी कौल ने टीवी रियलिटी शो “किसमें कितना है दम” के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वेदांशी कौल मॉडलिंग और डांस के क्षेत्र में विशेष रुचि रखती हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर लगातार आगे बढ़ रही हैं।

वेदांशी कौल ने इस रियलिटी शो के ऑडिशन और क्वार्टर फाइनल राउंड को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए अब सेमीफाइनल के लिए चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से कांगड़ा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है।

इस बारे में बातचीत के दौरान वेदांशी कौल ने बताया कि सेमीफाइनल तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था, लेकिन उनका सपना इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम करने का है।

बता दें कि वेदांशी कौल अभी मात्र 7 वर्ष की हैं और कम उम्र में ही कई मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से कांगड़ा का नाम हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी रोशन हुआ है।

वेदांशी कौल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता मोनिका कौल और पिता सनी कौल को दिया है, जिन्होंने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वेदांशी कौल वर्तमान में ग्रूवी मूव्स डांस अकादमी से डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके साथ ही वह कांगड़ा एंटरटेनमेंट की ब्रांड प्रमोटर भी हैं।

हाल ही में प्रसिद्ध गायक करनैल सिंह राणा ने भी उन्हें “टैलेंट दे दन दना दन” मंच पर सम्मानित किया था। अब सेमीफाइनल में पहुंचकर वेदांशी कौल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांगड़ा की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0