बंगाणा के 23 वर्षीय अंकुश बरजाता को शार्क टैंक इंडिया से मिली दो करोड़ की डील

जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा गांव के 23 वर्षीय अंकुश बरजाता ने  स्वरोजगार के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाडक़र सारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Mar 13, 2024 - 13:53
 0  882
बंगाणा के 23 वर्षीय अंकुश बरजाता को शार्क टैंक इंडिया से मिली दो करोड़ की डील

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा गांव के 23 वर्षीय अंकुश बरजाता ने  स्वरोजगार के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाडक़र सारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लाखों रुपए के पैकेज की नौकरी छोडक़र ‘दीवा’ नाम से अपना मार्केटिंग प्लेटफार्म लांच कर करोड़ों रुपए का सालाना टर्नओवर कर सबका ध्यान आकर्षित करने वाले अंकुश बरजाता ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। शार्क टैंक इंडिया शो में ‘दीवा’ कंपनी को पांच में से तीन शार्कस ने दो करोड़ की डील ऑफर की है। इसमें 1.25 करोड़ रुपए वर्किंग कैपिटल व 75 लाख रुपए छह प्रतिशत इक्विटि के रूप में ऑफर किए गए हैं। शार्क टैंक की इस डील से कंपनी को सहयोग मिला है। अपने क्षेत्र में डार्क होर्स के रूप में काम कर रहे अंकुश बरजाता इस शो में आने के बाद रातों-रात देश-दुनिया में छा गए हैं। बंगाणा के साधारण परिवार में 13 दिसंबर, 2000 को जन्मे अंकुश बरजाता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंगाणा से जमा दो की शिक्षा हासिल की।

इसके बाद एसआरएम कॉलेज चेन्नई में चार वर्ष की कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करके एक कंपनी में 26.28 लाख सालाना के पैकेज पर सर्विस ज्वाइन की, लेकिन मन में कुछ बड़ा करने की चाहत में अंकुश ने दो माह बाद ही इस नौकरी को छोड़ दिया तथा स्वरोजगार को अपनाते हुए अपना मार्केटिंग प्लेटफार्म लांच किया। तीन साल के अल्पकाल में ही अंकुश बरजाता ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर ‘दीवा’ कंपनी को देश की तेजी से उभरती कंपनी में तबदील कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0