मरीजों की सांसों की डोर थामे रखेगा ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर

एम्स बिलासपुर में ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर की सुविधा शुरू। ICU से OT या एंबुलेंस तक गंभीर मरीजों को सुरक्षित वेंटिलेशन सपोर्ट मिलेगा।

Feb 11, 2026 - 18:40
 0  117
मरीजों की सांसों की डोर थामे रखेगा ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

बिलासपुर । गंभीर मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाना डॉक्टरों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है। खासकर वह मरीज जो वेंटिलेटर के सहारे होते हैं। उनके लिए कुछ पलों की चूक जानलेवा साबित हो सकती है। अब एम्स बिलासपुर में ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर मरीजों की सांसों की डोर नहीं टूटने देगा। अस्पताल के आईसीयू से ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, एमआरआई, एंबुलेंस या अन्य जांच कक्ष तक ले जाते समय अब मरीज की सांसों पर लगातार नियंत्रण बना रहेगा। यह ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर वयस्क और बाल रोगियों दोनों के लिए उपयोगी होगा।

इसमें मशीन में सांसों की गति, ऑक्सीजन स्तर, प्रेशर और वॉल्यूम की निगरानी की सुविधा होगी। किसी भी आपात स्थिति में अलार्म सिस्टम तुरंत संकेत देगा।  विशेषज्ञों के अनुसार गंभीर संक्रमण, सड़क हादसे, हार्ट अटैक या अन्य जटिल मामलों में यह उपकरण जीवनरक्षक साबित हो सकता है। कई बार मरीजों को उच्च उपचार के लिए अन्य अस्पताल रेफर करना पड़ता है। ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर की मदद से एंबुलेंस में भी लगातार वेंटिलेशन सपोर्ट दिया जा सकेगा। इससे रास्ते में मरीज की हालत बिगड़ने की आशंका कम होगी।

 अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे इलाज की प्रक्रिया और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनेगी। उल्लेखनीय है कि एम्स बिलासपुर में मरीजों के लिए हर प्रकार के उपचार की सुविधा प्रदान करने की कवायद जारी है। जबसे बिलासपुर में एम्स खुला है। इसका सबसे ज्यादा लाभ प्रदेश के निचले जिलों के लोगों को मिल रहा है। लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ या बाहरी राज्यों के अस्पतालों में जाने से निजात मिल गई है। एम्स में ही प्रदेश के मरीजों को अब हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0