राजनीति सेवा का माध्यम, सत्ता का नहीं: जमवाल

सुंदरनगर में समर्पण दिवस पर राकेश जमवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। अंत्योदय और एकात्म मानववाद के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Feb 11, 2026 - 20:40
 0  27
राजनीति सेवा का माध्यम, सत्ता का नहीं: जमवाल

सुंदरनगर I रोहित कौशल 

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय  का अंत्योदय का सपना आज भारत की नीतियों में, योजनाओं में और जमीन पर साकार हो रहा है।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने आज पार्टी कार्यालय सुंदरनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित “समर्पण दिवस” कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है।यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष हीरा लाल कि अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ और पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया।

राकेश जमवाल ने कहा कि वे राजनीति को सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का माध्यम मानते थे। उनका प्रतिपादित एकात्म मानववाद भारतीय संस्कृति के अनुरूप विकास की ऐसी विचारधारा है, जो मनुष्य को केवल आर्थिक इकाई नहीं, बल्कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समन्वित स्वरूप के रूप में देखती है। भारतीय जनता पार्टी आज भी इसी वैचारिक आधार पर आगे बढ़ रही है।

राष्ट्र की वास्तविक प्रगति तभी मानी जाएगी जब गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और वंचित वर्ग सशक्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएँ अंत्योदय की इसी भावना को साकार कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0