भारत के साथ व्यापार वार्ता की बजाय निज्जर हत्या मामले की जांच में सहयोग करने का कनाडा सरकार ने दिया संकेत 

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के रिश्तों में तनाव कम नहीं हो रहा है।

Nov 17, 2023 - 11:52
 0  333
भारत के साथ व्यापार वार्ता की बजाय निज्जर हत्या मामले की जांच में सहयोग करने का कनाडा सरकार ने दिया संकेत 

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के रिश्तों में तनाव कम नहीं हो रहा है। हाल ही में कनाडा की एक वरिष्ठ मंत्री ने संकेत दिया है कि कनाडा सरकार व्यापार वार्ता बहाल करने की बजाय खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में भारत से सहयोग कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग बैठक के इतर पत्रकारों से बात करते हुए कनाडा की निर्यात संवर्धन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक विकास मंत्री मैरी एनजी ने कहा कि अभी कनाडा का पूरा ध्यान जांच को आगे बढ़ाने पर है। एनजी के नेतृत्व में अक्तूबर में भारत में होने वाले टीम कनाडा व्यापार मिशन को भी रद्द कर दिया गया था।
एनजी से जब पूछा गया कि क्या व्यापार वार्ता फिर से शुरू हो सकती है, इस पर उन्होंने कहा, 'कनाडा की धरती पर एक कनाडाई को खुलेआम मार दिया जाता है। इसलिए, आपने मुझे और सरकार को कहते सुना होगा कि जांच करना बहुत महत्वपूर्ण है। हम ऐसा होने देंगे।' हालांकि उन्होंने जांच और बातचीत में सहयोग को सीधे तौर पर नहीं जोड़ा, लेकिन कहा, 'हमारा ध्यान निश्चित रूप से इस जांच पर है।'
कनाडा के प्रधानमंत्री ने निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्ता का आरोप लगाया था। इसके बाद भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और इन्हें बेतुका व राजनीति से प्रेरित बताया था। इसके साथ ही दोनों देश एक दूसरे के एक-एक शीर्ष राजनीयिक निष्कासित कर चुके हैं। भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए अस्थायी रूप से वीजा सेवा भी निलंबित की हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0