कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया ने गांव गांव जाकर मांगा समर्थन, कहा सारी सैलरी जरूरतमंदों को दे दूंगा

बड़सर विधानसभा क्षेत्र से ईमानदार एवं स्वच्छ छवि वाले  सुभाष ढटवालिया ने करेर व पालु, मक्कड़ पंचायत में अलग अलग जगह बैठकें कीं। बैठक में उनके साथ मनजीत सिंह डोगरा व जोन प्रभारी, जोन लीडर, पंचायतों के बूथ लीडर व कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।

May 17, 2024 - 20:32
 0  441
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया ने गांव गांव जाकर मांगा समर्थन, कहा सारी सैलरी जरूरतमंदों को दे दूंगा
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया ने गांव गांव जाकर मांगा समर्थन, कहा सारी सैलरी जरूरतमंदों को दे दूंगा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश। बड़सर

बड़सर विधानसभा क्षेत्र से ईमानदार एवं स्वच्छ छवि वाले  सुभाष ढटवालिया ने करेर व पालु, मक्कड़ पंचायत में अलग अलग जगह बैठकें कीं। बैठक में उनके साथ मनजीत सिंह डोगरा व जोन प्रभारी, जोन लीडर, पंचायतों के बूथ लीडर व कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।
सुभाष ढटवालिया ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पसन्द क्यों बना। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेरे बारे में सारी जानकारियां प्राप्त कीं।  मेरे औऱ मेरे कारोबार में,  मेरे क्रेशर के सारे दस्तावेज चैक करवाए। सभी महकमों से रिपोर्ट ली, तब जाकर मुझे काँग्रेस पार्टी की टिकट दी। मैं बड़सर विधानसभा क्षेत्र से 1985 से सक्रिय राजनीति में जुड़ा हुआ हूं। मैं पहले वीडीसी, प्रधान जिला परिषद के पदों पर रह चुका हूं। उसके साथ ही कांग्रेस संगठन में भी मैं अलग अलग पदों पर कार्य कर चुका हूं। ब्लॉक कांग्रेस में जनरल सेकेट्री, उपाध्यक्ष के साथ साथ कांग्रेस पंचायती राज में जिला अध्यक्ष रहा हूं। फिर जिला में जॉइंट सेकेट्री, फिर जिला उपाध्यक्ष के बाद अब वर्तमान में कोषाध्यक्ष, कांग्रेस जिला हमीरपुर हूं। मैं समाजसेवी हूं, पर बिना दिखावे के चुपके से बड़सर विधानसभा क्षेत्र में मैंने लाखों रूपये जरूरत मंद लोगों को दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष में भी मैं रुपये देता आ रहा हूं। लेकिन मैं दिखावा करने में विश्वास नहीं करता हूं। मेरी मदद लेने वालों के अलावा किसी औऱ को भी पता नहीं होता है। मैंने पहले भी जरूरत मन्द लोगों की सहायता की है। और आगे भी करता रहूंगा। दिखावा न पहले किया न अब करूँगा। अगर किसी को मेरे ऊपर शक है तो मेरी टैक्स की रिटर्न्स देख सकता है। इसलिए न पहले न आगे, मैं बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से विधायक बनता हूं तो मैं अपनी सारी सैलरी जरूरत मन्द लोगों में ही दूंगा। जो लोग मुझे पिछले काफी अर्से से जानते हैं। वो जानते हैं कि मैं जातिवाद व क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं रखता हूं। मेरे लिए बड़सर विधानसभा क्षेत्र की सारी जनता सम्माननीय है और आगे भी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0