अब किसानों को नजदीक ही मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट्स 🌾

शाहपुर में कृषि आदान व्यवसायियों के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा शुरू, विधायक केवल सिंह पठानिया बोले- अब किसानों को क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण इनपुट्स मिलेंगे।

Sep 21, 2025 - 18:00
 0  45
अब किसानों को नजदीक ही मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट्स 🌾

Videos

View All
घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड

विशाल वर्मा। शाहपुर

उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर में आज कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा कृषि आदान व्यवसायियों हेतु एक वर्षीय डिप्लोमा प्रशिक्षण का शुभारंभ शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया।

किसानों के लिए बड़ा कदम

विधायक पठानिया ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के किसानों और बागवानों के लिए वरदान साबित होगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षुओं को आत्मा द्वारा लाइसेंस प्रदान किया जाएगा, जिससे वे फर्टिलाइज़र एवं फसलों से संबंधित दवाइयों की बिक्री कर सकेंगे। इससे किसानों को अपने नजदीक ही उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट्स सुलभ होंगे, उनकी लागत कम होगी और उपज बढ़ेगी।

मिट्टी की टेस्टिंग पर जोर

उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों और बागवानों की खेतों की मिट्टी की टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि समय रहते सही खाद और बीज उपलब्ध कराए जा सकें।

40 प्रशिक्षु कर रहे शुरुआत

इस प्रशिक्षण में जिला कांगड़ा के पाँच ब्लॉक – रैत, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, नूरपुर तथा इंदौरा से 40 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण प्रत्येक रविवार को आयोजित होगा और एक वर्ष में पूरा कोर्स संपन्न किया जाएगा।

अधिकारियों ने दी जानकारी

आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ. राजकुमार ने प्रशिक्षण डिप्लोमा की विस्तृत जानकारी दी और उपमुख्य सचेतक का स्वागत किया। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राहुल कटोच ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. कुलदीप धीमान, डॉ. सुनंदा पठानिया, डॉ. रवि शर्मा, अंकज सूद, चैन सिंह, सुमित शर्मा, करतार सिंह, विनय, विपुल, रज्जाक मोहम्मद, प्रदीप बलौरिया, अजय बबली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0