आज रेल रोकेंगे किसान शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिसकर्मियों में संघर्ष

एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों के ‘दिल्ली कूच’ आंदोलन के दूसरे दिन भी पंजाब-हरियाणा सीमा शंभू बैरियर पर किसानों और पुलिस के बीच भीषण संघर्ष हुआ।

Feb 15, 2024 - 10:43
 0  360
आज रेल रोकेंगे किसान शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिसकर्मियों में संघर्ष

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों के ‘दिल्ली कूच’ आंदोलन के दूसरे दिन भी पंजाब-हरियाणा सीमा शंभू बैरियर पर किसानों और पुलिस के बीच भीषण संघर्ष हुआ। पुलिस ने आंसू गैस और रबड़ की गोलियों दागकर किसानों को आगे बढऩे से रोके रखा। शंभू बॉर्डर पर चली गोलियों का एक वीडियो शेयर करते हुए किसानों ने खट्टर सरकार पर असली गोलियां चलाने का आरोप लगाया। इसे देखते हुए किसानों ने गुरुवार को रेलगाडियां रोकने का भी ऐलान कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान किया है। उगराहां ने कहा कि 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक रोके जाएंगे। अगर किसानों पर अत्याचार बंद नहीं किए, तो कड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही आंदोलन का समर्थन करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि गुरुवार को पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाए जाएंगे। गुरुवार को दोपहार 12 से तीन बजे तक प्रदेश के सभी टोल प्लाजों पर किसान बैठेंगे। अगर सरकार अब भी न मानी, तो 18 फरवरी को दोबारा बैठक कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी। उधर, खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच झड़प हुई। इसके बाद किसानों ने जवानों के हेलमेट और डंडे छीन लिए। किसानों ने कहा कि हम तो पानी पीने गए थे। फोर्सेस को लगा कि उन पर हमला करने आए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0