31 मार्च को रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की  महारैली का आयोजन, विपक्ष हुआ एकजुट 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी गठजोड़ इंडिया एकजुट हो गया है। 31 मार्च को  रविवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से रामलीला मैदान में महारैली की जाएगी।  इस बड़े कार्यक्रम के जरिए विपक्ष  भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करना चाहता है।

Mar 26, 2024 - 13:06
 0  729
31 मार्च को रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की  महारैली का आयोजन, विपक्ष हुआ एकजुट 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी गठजोड़ इंडिया एकजुट हो गया है। 31 मार्च को  रविवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से रामलीला मैदान में महारैली की जाएगी।  इस बड़े कार्यक्रम के जरिए विपक्ष  भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करना चाहता है। रविवार को  दिल्ली में इंडिया नेताओं की प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही कर रहे हैं। यही वजह है कि वे लोग 31 मार्च की सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन करेंगे।

प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने बताया कि विपक्ष को समान मौके नहीं दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के खातों पर रोक लगाई जा रही है। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। यही वजह है कि 31 मार्च की महारैली राजनीतिक नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने और केंद्र के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान है। आप नेता आतिशी ने कहा कि 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0