कंबोडिया-सिंगापुर शैक्षणिक दौरे पर मेधावी छात्रों को भेजने की पहल बटोर रही सुर्खियां

हिमाचल के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को कंबोडिया और सिंगापुर के शैक्षणिक दौरे पर भेजने की राज्य सरकार और समग्र शिक्षा हिमाचल की ऐतिहासिक पहल देशभर में सुर्खियां बटोर रही है।

Feb 28, 2025 - 19:22
 0  261
कंबोडिया-सिंगापुर शैक्षणिक दौरे पर मेधावी छात्रों को भेजने की पहल बटोर रही सुर्खियां

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

हिमाचल के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को कंबोडिया और सिंगापुर के शैक्षणिक दौरे पर भेजने की राज्य सरकार और समग्र शिक्षा हिमाचल की ऐतिहासिक पहल देशभर में सुर्खियां बटोर रही है। यह पहली बार है जब किसी राज्य ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय भ्रमण पर भेजकर इतिहास रचा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस पहल की सराहना करते हुए इस दौरे की तस्वीरें अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स हैंडल पर साझा की हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 की जिक्र करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों को विदेशों में शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभव देने पर जोर देती है। इसी दिशा में, हिमाचल के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को इस विशेष शैक्षणिक यात्रा पर भेजा गया। इसका उद्देश्य छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा, विभिन्न संस्कृतियों और वैश्विक दृष्टिकोण से जोड़ना है, जिससे वे अपने ज्ञान को और समृद्ध कर सकें। समग्र शिक्षा हिमाचल की यह पहल छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और नए अनुभवों से जुड़ने के अवसर प्रदान कर रही है, जिससे उनका समग्र विकास होगा और वे जीवन भर सीखने के लिए प्रेरित रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0