युवा वर्ग का रचनात्मकता कार्यों से जुड़ाव अतिआवश्यक: पठानिया

रविवार को रैत के चम्बी खेल मैदान में एचआईवी व नशे के विरुद्ध जिला स्तरीय रेड रिब्बन प्रतियोगिता का आयोजन शाहपुर विधानसभा वेल्फेयर सोसायटी व चम्बी यूथ एवं स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा करवाया गया ।

Nov 24, 2024 - 18:33
 0  216
युवा वर्ग का रचनात्मकता कार्यों से जुड़ाव अतिआवश्यक: पठानिया
युवा वर्ग का रचनात्मकता कार्यों से जुड़ाव अतिआवश्यक: पठानिया

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

विशाल वर्मा। शाहपुर

रविवार को रैत के चम्बी खेल मैदान में एचआईवी व नशे के विरुद्ध जिला स्तरीय रेड रिब्बन प्रतियोगिता का आयोजन शाहपुर विधानसभा वेल्फेयर सोसायटी व चम्बी यूथ एवं स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा करवाया गया । इस प्रतियोगिता में उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । युवाओं से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जिला काँगड़ा में 75 रेड रिबन क्लब कार्य कर रहे हैं और इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलकूद के माध्यम से रचनात्मक कार्यों से जोड़ना है और नशे जैसी बुराई से दूर रखना है।

देश के विकास के लिए युवा वर्ग का रचनात्मकता कार्यों से जुड़ाव अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में शाहपुर विधानसभा वेल्फेयर सोसायटी व चम्बी यूथ एवं स्पोर्ट्स अकादमी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है जोकि सराहनीय एवं सार्थक पहल है ।कार्यक्रम में सीएमओ काँगड़ा ने मुख्यातिथि को शाल-टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं ।

लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में रवि राणा प्रथम, जॉनी द्वितीय जबकि लक्की तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में नैंसी पहले, अदिति चौधरी दूसरे तथा संगम तीसरे स्थान पर रहे । उपमुख्य सचेतक ने विजेता प्रतिभागियों को नगद धनराशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चन्द, सीएमओ डॉ राजेश गुलेरी, बीएमओ शाहपुर डॉ कविता , डॉ अनुराधा, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह राणा, प्रधानाचार्य रावमापा शाहपुर अनिल जरयाल, रैत अजय समयाल, शमसेर भारती, अधिशासी अभियंता विद्युत ट्रांसमिशन रैत संदीप, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, अमित शर्मा, बैंक मैनेजर जेआर शर्मा, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शारीरिक प्रवक्ता,खाद्य निरीक्षक सुरेश के इलावा अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्यां में प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0