कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह पर पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह पर कांगड़ा मंडल भाजपा ने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Jul 26, 2024 - 19:27
 0  351
कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह पर पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह पर कांगड़ा मंडल भाजपा ने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर मटौर में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन प्रेम बारसोला की अध्यक्षता में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में विधायक पवन काजल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। काजल ने कहा कि देश की आजादी और सरहदों की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों का योगदान अविस्मरणीय है। 

कारगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के वीर योद्धाओं कैप्टन सौरभ कालिया, विक्रम बत्रा, सुधीर वालिया का देश के लिए दिया बलिदान अमर रहेगा। 

उन्होंने कारगिल युद्ध मे हमीरपुर के परमवीर चक्र विजेता नायक संजय कुमार साहस से युवाओं को सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी मण्डल भाजपा द्वारा शौर्य चक्र विजेता कैप्टन निर्मल सिंह प्रधान ग्राम पंचायत मटोर, और शौर्य चक्र विजेता कैप्टन मदनलाल जमानाबाद, चुनी लाल, सहित लगभग डेढ़ दर्जन पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर भाजपा ने सम्मानित किया।

प्रेम बारसोला नें कहा सेना मे महत्पूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बाद पिछले दस सालों से पंचायत प्रधान के तौर पर समाज सेवा और नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के लिए कैप्टन निर्मल सिंह का योगदान युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। 

इस मौके पर कैप्टन मदन लाल, कैप्टन प्यार चंद,कैप्टन प्रशोंतम, चुनी लाल, राज कुमार, रमेश चंद, बलदेव, विकुमार, अभदेश ,अनूप कुमार, सत्यप्रकाश सोनी, विजय कुमार, रजनीश मोना, नंद लाल, जोगिंदर, विनय, सुदेशवर सिंह को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0