सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर्स की भर्ती के चलते विपक्ष ने उठाए सवाल
हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार द्वारा 20 सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर्स की भर्ती को लेकर चर्चा हो रही है।
Videos
View Allब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार द्वारा 20 सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर्स की भर्ती को लेकर चर्चा हो रही है। इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य मंत्रियों और सरकार के कामों की सोशल मीडिया पर सकारात्मक छवि को बढ़ावा देना है।
इस फैसले पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह जनता के पैसे का सही उपयोग है। इस कदम को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में आलोचना हो रही है। विरोधियों का कहना है कि सरकार को ऐसी भर्तियों पर खर्च करने के बजाय विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।
सरकार का मानना है कि डिजिटल युग में अपनी नीतियों और कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए यह कदम जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0