हिमानी चामुंडा मार्ग पर लगी सोलर लाइटों को हटाने पर लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति

प्राचीन एवं ऐतिहासिक माता हिमानी चामुंडा मंदिर को जाने वाले अति दुर्गम मार्ग पर कुछ समय पूर्व लगाई गई सोलर लाइट्स में से अधिकांश लाइटों को वन विभाग द्वारा हटा देने को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Jan 12, 2024 - 19:25
 0  324
हिमानी चामुंडा मार्ग पर लगी सोलर लाइटों को हटाने पर लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

प्राचीन एवं ऐतिहासिक माता हिमानी चामुंडा मंदिर को जाने वाले अति दुर्गम मार्ग पर कुछ समय पूर्व लगाई गई सोलर लाइट्स में से अधिकांश लाइटों को वन विभाग द्वारा हटा देने को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नादौन से प्रतिवर्ष मंदिर परिसर में भंडारा लगाने वाले स्थानीय लोगों अजय शर्मा, आशु मेहरा, वरिंदर, सुनील, मडयाल, राजेश्वर परिहार, लकी, संदीप अवस्थी, अरविंद डोगरा, विवेक शर्मा, यशपाल भाटिया, मुकुंद शर्मा, मधुकर सोनी, मनीष नंदा, सुनील कौंडल आदि का कहना है कि यह लाइट लगवाने के लिए आसपास की तीन पंचायतों द्वारा पारित प्रस्ताव तथा लोगों की मांग के अनुसार सरकार द्वारा यह लाइटें लगवाई गई थी।

उन्होंने बताया कि हिमानी चामुंडा जाने के लिए यह पुराना रास्ता है और भेड़ पालक चंबा होली जाने के लिए इसी रास्ते से तलंग पास जोत होते हुए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अति दुर्गम रास्ता होने के कारण अंधेरे में रास्ता भूलकर यहां कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। प्रदेश सरकार के अधीन हिमानी चामुंडा मंदिर पर लोगों की गहरी आस्था है। करीब 10 किलोमीटर की दुर्गम चढ़ाई करके मंदिर पहुंचा जा सकता है। लोग दिन-रात यह कठिन यात्रा करते हैं इसलिए यहां लाइट लगवाई गई थी। माता के भक्तों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मांग की है की रास्ते से हटाई गई लाइटों को शीघ्र फिर से लगाया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0