पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर राज कुमार ने थिलल स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी से की मुलाकात

पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर राज कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थिलल के उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी से सौजन्य भेंट की।

Sep 26, 2024 - 17:09
 0  765
पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर राज कुमार ने थिलल स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी से की मुलाकात

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी

पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर राज कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थिलल के उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में डाकघर की विभिन्न सेवाओं और आधार शिविर के आयोजन के बारे में जानकारी साझा की।

राज कुमार ने उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी को डाकघर की महत्वपूर्ण सेवाओं जैसे कि बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, आरडी, पीपीएफ, और डाक बीमा आदि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह सेवाएं विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए कैसे लाभकारी हो सकती हैं। 

इसके साथ ही, उन्होंने आधार शिविर के आयोजन के बारे में भी चर्चा की, जिसमें छात्रों और स्कूल स्टाफ के लिए आधार पंजीकरण, संशोधन और अन्य संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आसान और सुलभ माध्यम प्रदान करेगा।

उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी ने इस पहल की सराहना की और विद्यालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे।

यह बैठक पोस्ट ऑफिस सेवाओं और आधार पंजीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0