प्रदेश की आर्थिक बदहाली का कारण पिछली भाजपा सरकार : संजय अवस्थी
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शायद यह भूल गए हैं कि उनके शासनकाल में ही भाजपा सरकार की नीतियों और वित्तीय कुप्रबंधन ने हिमाचल को आर्थिक संकट में डालने का कार्य किया।
Videos
View Allब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शायद यह भूल गए हैं कि उनके शासनकाल में ही भाजपा सरकार की नीतियों और वित्तीय कुप्रबंधन ने हिमाचल को आर्थिक संकट में डालने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार हिमाचल के हितों को सुरक्षित रखने में नाकाम रही और इसी कारण लगभग 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज और 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां विरासत में छोड़ कर गई। इनमें से लगभग 14 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चुनावी वर्ष में लिया गया। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अपनी नाकामियां छुपाने के लिए वर्तमान सरकार पर ऋण संबंधी तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व सरकार ने छठे वेतन आयोग के नाम पर कर्मचारियों को केवलमात्र ठगने का ही काम किया और इसका एरियर देना भी भूल गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कर्ज के में डुबोने वाली भाजपा को वर्तमान सरकार पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उपलब्ध संसाधनों के बेहतर दोहन से राजस्व बढ़ाने के गम्भीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के हितों को चुनिंदा लोगों को बेचने का ही काम किया, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने शराब ठेकों की नीलामी, जल उपकर जैसे उपायों से सरकार के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित की है। सुंदर सिंह ठाकुर और संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की आर्थिक बदहाली का कारण पिछली तथाकथित डबल इंजन की भाजपा सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन ही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0