प्रदेश में लाइसेंस हथियारों को जमा करने की प्रक्रिया शुरू,  पुलिस थानों में 18284 हथियार हुए जमा

लोकसभा चुनाव को लेकर  प्रदेश में लाइसेंस हथियारों को  जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार तक प्रदेश के पुलिस थानों में 18284 हथियार जमा किए गए हैं। प्रदेश में 100403 लाइसेंस वैपन हैं और इनमें 177 लोगों को वैपन रखने की छूट दी गई है। बाकी बचे 100226 लाइसेंस वैपन में से अब तक 18284 लाइसेंस वैन पुलिस थानों में जमा किए हैं और अभी 78652 वैपन जमा किए जाने हैं।

Mar 25, 2024 - 13:29
 0  270
प्रदेश में लाइसेंस हथियारों को जमा करने की प्रक्रिया शुरू,  पुलिस थानों में 18284 हथियार हुए जमा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

लोकसभा चुनाव को लेकर  प्रदेश में लाइसेंस हथियारों को  जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार तक प्रदेश के पुलिस थानों में 18284 हथियार जमा किए गए हैं। प्रदेश में 100403 लाइसेंस वैपन हैं और इनमें 177 लोगों को वैपन रखने की छूट दी गई है। बाकी बचे 100226 लाइसेंस वैपन में से अब तक 18284 लाइसेंस वैन पुलिस थानों में जमा किए हैं और अभी 78652 वैपन जमा किए जाने हैं। प्रदेशभर में 21.5 प्रतिशत लाइसेंस वैपन जमा किए हैं। पुलिस विभाग द्वारा क्रिमिनल वारदातों में शामिल हिमाचल प्रदेश के चंबा में दो और हमीरपुर जिला में पांच कुल सात वैपन जब्त किए हैं। इसके अलावा ऊना जिला में एक लाइसेंस हथियार का लाइसेंस कैंसिल किया गया है।  प्रदेश में 1 जून, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप एवं प्रदेश की सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा सभी सुरक्षा प्रबंधों को पूरा किया जा रहा है। 
चुनावों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव सुनिश्चित किए जा सके।

कार्यकारी पुलिस महानिदेशक संजीव रंजन ओझा ने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के पश्चात चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में जारी लाइसेंस वैपन को जमा करवाने हेतु समस्त पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आम जनता से अनुरोध है कि अपने लाइसेंस वैपन को अपने नजदीकी पुलिस थाना में शीघ्र अति शीघ्र जमा करवाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0