विकसित राष्ट्र के लिए युवाओं का उचित रूप से शिक्षित होना आवश्यक : स्वास्थ्य मंत्री 

सोलन जिले के सैंट ल्यूक्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

Oct 28, 2023 - 15:02
 0  522
विकसित राष्ट्र के लिए युवाओं का उचित रूप से शिक्षित होना आवश्यक : स्वास्थ्य मंत्री 

Videos

View All
बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला।

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

सोलन जिले के सैंट ल्यूक्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस समारोह में उन्होंने सोलन के शहीद कैप्टन संजय चौहान की माता निर्मला चौहान को सम्मानित किया। इस अवसर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए युवाओं का उचित रूप से शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा हमें प्रत्येक परिस्थिति में धैर्य के साथ आगे बढ़ना सिखाती है। उन्होंने कहा कि महान दार्शनिक अरस्तू ने शिक्षा के विषय में कहा था कि ‘विद्या अच्छे दिनों का गहना और बुरे दिनों का सहारा है। शिक्षा प्राप्त करने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि शिक्षा के माध्यम से भविष्य को सुरक्षित रखते हुए कठिन समय में अपने लक्ष्य की और निरंतर आगे बढ़ा जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के जीवन को आकार देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यापकों को छात्रों के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैंट ल्यूक्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल सोलन को देश-विदेश में अच्छी शिक्षा के लिए जाना जाता है।शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय प्रबन्धन एवं छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद गण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मंडल के सदस्य जतिन साहनी, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, सैंट ल्यूक्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल सोलन के प्रबंधक फादर पी. सहायराज, प्रधानाचार्य सिस्टर लवीना पिंटो, अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0