लोक निर्माण विभाग ने की बर्फ से ढ़की सड़कें बहाल, शुरू किया यातायात 

पीडब्ल्यूडी ने रविवार को खराब मौसम के बावजूद प्रदेश भर में 81 सडक़ों को बहाल कर लिया है।

Feb 5, 2024 - 12:24
Feb 5, 2024 - 12:25
 0  198
लोक निर्माण विभाग ने की बर्फ से ढ़की सड़कें बहाल, शुरू किया यातायात 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

पीडब्ल्यूडी ने रविवार को खराब मौसम के बावजूद प्रदेश भर में 81 सडक़ों को बहाल कर लिया है। विभाग ने भारी मशीनरी की मदद से इन सडक़ों को दोबारा यातायात लायक बनाया है। यह सडक़ें भारी बर्फबारी की वजह से बाधित हो गई थी। पीडब्ल्यूडी ने 72 घंटे में करीब 700 से ज्यादा सडक़ें बहाल कर दी हैं और अब 250 सडक़ें बाधित हैं। पीडब्ल्यूडी ने आगामी 24 घंटे में मौसम साफ रहने पर 175 सडक़ों को बहाल करने का लक्ष्य तय किया है। पिछले  24 घंटे में पीडब्ल्यूडी को दो करोड़ रुपए का ताजा नुकसान हुआ है और अब विभाग का नुकसान बढक़र 22 करोड़ 68 लाख रुपए पहुंच गया है। विभाग ने बीते 24 घंटे में 51 जेसीबी को बर्फ हटाने के काम से अलग किया है। इनमें 43 जेसीबी किराए की हैं, जबकि नौ विभाग की अपनी हैं। इस समय बंद सडक़ों को खोलने के लिए 206 जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि विभाग ने सडक़ों को बहाल करने में भारी तादाद में जेसीबी लगाई गई हैं। पीडब्ल्यूडी ने लक्ष्य तय किया है और उसे हासिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बर्फ कई किलोमीटर में फैली है और मौसम भी लगातार खराब रह रहा है। विभाग आगामी 72 घंटे में 75 फीसदी से ज्यादा सडक़ों पर दोबारा यातायात बहाल कर देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0