राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने लिया निर्णय, अब सुबह 10 से लेकर 5 बजे तक ही होगा काम

राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारी और अभियंता सोमवार से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही काम करेंगे।

Feb 10, 2025 - 07:49
 0  288
राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने लिया निर्णय, अब सुबह 10 से लेकर 5 बजे तक ही होगा काम

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारी और अभियंता सोमवार से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही काम करेंगे। कर्मचारियों और अभियंताओं के संयुक्त मोर्चे ने बोर्ड में हो रहे युक्तिकरण के विरोध में वर्क टू रूल आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत वह शिफ्ट टाइम के अलावा कोई सेवा नहीं देंगे। 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में काले बिल्ले लगाकर काम किया जाएगा और 11 फरवरी को हमीरपुर में जिला पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

बोर्ड प्रबंधन ने सरप्लस पदों को समाप्त कर 700 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इसके खिलाफ कर्मचारियों और पेंशनरों के संयुक्त मोर्चे ने अब आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। यदि युक्तिकरण की प्रक्रिया बंद नहीं की जाती, तो 24 फरवरी को बोर्ड कर्मी सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय ले चुके हैं।

संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक हीरालाल वर्मा ने बताया कि कुछ अधिकारी बोर्ड को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को गलत जानकारियां देकर गुमराह कर रहे हैं। बिजली बोर्ड पहले ही स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। नई भर्तियां करने की जगह पहले से सृजित पदों को समाप्त करने से कर्मचारियों में रोष पैदा हो गया है। इसके तहत ही दस फरवरी से वर्क टू रूल के तहत ही काम करने का फैसला लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0