पहली मार्च से शुरू होगी ऊना से हरिद्वार के लिए रेल सेवा

जिला ऊना से हरिद्वार के लिए पहली मार्च से रेल सेवा शुरू होगी।

Feb 29, 2024 - 14:29
 0  198
पहली मार्च से शुरू होगी ऊना से हरिद्वार के लिए रेल सेवा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

जिला ऊना से हरिद्वार के लिए पहली मार्च से रेल सेवा शुरू होगी। रेलवे विभाग ने रेल चलने की तिथि व समयसारिणी जारी कर दी है। पहली मार्च शुक्रवार को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:50 बजे ट्रेन चलेगी। रात नौ बजे रेल हरिद्वार पहुंचेगी। अगली सुबह 4:30 बजे रेल हरिद्वार से चलेगी और दोपहर 12.30 ऊना पहुंचेगी। ऊना-हरिद्वार ट्रेन का नंबर 04502 रहेगा, जबकि हरिद्वार ऊना ट्रेन संख्या 04501 होगी। ऊना-हरिद्वार रेल सेवा शुरू होने से जिला ऊना के साथ प्रदेश के अन्य जिलों व पंजाब राज्य के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। बीते दिनों ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऊना हिमाचल-सहारनपुर मैमू ट्रेन सेवा को हरिद्वार तक विस्तार करने की स्वीकृति प्रदान कर थी। अब रेलवे विभाग ने अंब-अंदौरा-हरिद्वार रेल सेवा को पहली मार्च से चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे विभाग ने समयासारिणी जारी कर दी है। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से हरिद्वार तक रेल सात घंटे दस मिनट का समय लेगी। लोगों को बस या टैक्सी के माध्यम से ही हरिद्वार जाना पड़ रहा था। इस रेल सेवा की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष भी मांग उठाई थी, जिस पर अनुराग ठाकुर ने इस मसले को केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष मांग को उठाया था। अनुराग ठाकुर की मांग पर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जिला ऊना से सहारनपुर चलने वाली रेल सेवा को हरिद्वार तक विस्तार करने के लिए मंजूरी दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0