चंबा कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

राजकीय महाविद्यालय चंबा में 57वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एएसपी चंबा शिवानी मैहला मुख्य अतिथि रहीं।

Feb 18, 2025 - 16:36
 0  234
चंबा कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। चंबा

राजकीय महाविद्यालय चंबा में 57वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एएसपी चंबा शिवानी मैहला मुख्य अतिथि रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य मदन गुलरिया ने मुख्य अतिथि को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में एएसपी शिवानी मैहला ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन, संघर्ष और सफलता की सीख मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य मदन गुलरिया ने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता महाविद्यालय की महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाती है। उन्होंने छात्रों को खेलों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

• 800 मीटर (महिला वर्ग): प्रिया प्रथम, सलीमा द्वितीय, संतोष और चुना तृतीय।

• 1500 मीटर (पुरुष वर्ग): सुशील प्रथम, विशेष द्वितीय, सचिन तृतीय।

• 800 मीटर (पुरुष वर्ग): सुशील प्रथम, दीपू द्वितीय, रमेश तृतीय।

• 400 मीटर (पुरुष वर्ग): मोहित प्रथम, प्रेषित द्वितीय, सचिन तृतीय।

• 400 मीटर (महिला वर्ग): सिनेमा प्रथम, संतोषी द्वितीय, बिंदिया तृतीय।

• 200 मीटर (पुरुष वर्ग): निशांत प्रथम, साहिल द्वितीय, आदित्य तृतीय।

• 200 मीटर (महिला वर्ग): राधिका प्रथम, स्नेहा द्वितीय, मनीषा तृतीय।

• शॉट पुट (पुरुष वर्ग): मनीष प्रथम, खेमराज द्वितीय, नीरज और दक्ष तृतीय।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0