अतुल जमवाल ने सीडीएस में पाई देश में 53वीं रैंक, इंडियन नेवी में बने सब लेफ्टिनेंट 

नादौन के हरमंदिर मंडयालां गांव के अतुल जमवाल ने CDS परीक्षा में 53वीं रैंक प्राप्त कर इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंजीनियरिंग छोड़ देश सेवा को चुना।

Jul 4, 2025 - 22:04
 0  189
अतुल जमवाल ने सीडीएस में पाई देश में 53वीं रैंक, इंडियन नेवी में बने सब लेफ्टिनेंट 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

रूहानी नरयाल। नादौन

नादौन की जलाड़ी पंचायत के हरमंदिर मंडयालां गांव निवासी अतुल जमवाल ने सीडीएस परीक्षा में देश भर में 53वां रैंक प्राप्त करके क्षेत्र सहित प्रदेश का नाम रौशन किया है। उनकी नियुक्ति इंडियन नेवी में बतौर सब लैफ्टिनेंट हुई है। बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर अतुल के गांव तया परिजनों में प्रसन्नता की लहर है। अतुल के पिता राजेश कुमार सीटीयू में बस कंडक्टर हैं जबकि माता कमला देवी गृहणी हैं। अतुल की बहन रितिका बी एस सी नर्सिंग कर रही है। घर पहुंचने पर जलाड़ी पंचायत के प्रधान जगमोहन मनी की अगुवाई में जन प्रतिनिधियों ने पंचायत की ओर से अतुल को विशेष तौर पर सम्मानित किया। अतुल के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा मैकेनिकल इंजीनीयर है तथा गुड़‌गांव में एक कंपनी में डिजाइन इंजीनीयर है लेकिन उसने आराम की नौकनी के बजाए देश सेवा को अधिमान दिया तथा सी डी एस परीक्षा में देश भर में 53 वां रैंक प्राप्त करके सेना में जाने का अपना सपना पूर्ण किया है। उन्होंने बताया कि अतुल ने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई नादौन के एमवीएम स्कूल से की है। कक्षा नौंवी से बाहरवीं तक की पढ़‌ाई नवोदय स्कूल हमीरपुर से पूर्ण करने के बाद एन आई टी हमीरपुर से उसने इंजीनीयरिंग की है। अतुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व अध्यापकों को दिया है। उसने बताया कि बचपन से ही उसका सपना सेना में जाकर देश सेवा करने का था जो अब पूरा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0