कांग्रेस की अंतर कलह के कारण भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है।

Feb 28, 2024 - 11:18
Feb 28, 2024 - 11:19
 0  261
कांग्रेस की अंतर कलह के कारण भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंधवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत कर इतिहास दर्ज कर दिया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले। इसके बाद पर्ची से फैसला होने पर भाजपा के प्रत्याशी ने बाजी मारी। कांग्रेस के 6 विधायकों व तीन निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाले। हर्ष महाजन के भारतीय जनता पार्टी में आने से पहले वे हिमाचल कांग्रेस में 6 बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी के सलाहकार रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद के प्रत्याशी के तौर पर नामित किया। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद उम्मीदवार श्री हर्ष महाजन को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर प्रतिपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि हर्ष महाजन की जीत के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। राजनीतिक विश्लेषकों की माने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कुनबे को संभालने में विफल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री को बार-बार अंतरकलह के संदर्भ में चेताती रही मगर उनकी चेतावनी को भी गंभीरता से ना लेना सरकार को महंगा पड़ा। शिमला ग्रामीण भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष भूपराम वर्मा ने भी हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0