खेल परिसर धर्मशाला में दो दिन चलेगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

 जिला की युवा प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से 16 व 17 दिसम्बर, 2023 को खेल परिसर धर्मशाला में दो दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मनमोहन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस युवा उत्सव में समूह लोक गीत, समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, एकल लोक गीत तथा भाषण की स्पर्धाओं में जिला के युवा भाग ले सकते हैं।

Dec 12, 2023 - 21:10
 0  333
खेल परिसर धर्मशाला में दो दिन चलेगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला

 जिला की युवा प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से 16 व 17 दिसम्बर, 2023 को खेल परिसर धर्मशाला में दो दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मनमोहन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि इस युवा उत्सव में समूह लोक गीत, समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, एकल लोक गीत तथा भाषण की स्पर्धाओं में जिला के युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा युवाओं से संबंधित समसामयिक विषय पर कहानी लेखन, ‘खेलों से नशा मुक्ति की और’ थीम पर पोस्टर मेकिंग तथा ‘युवा व खेल’ संबंधित विषयों पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष खेल, संस्कृति और कला के अलावा युवा कीर्ति के तहत अन्य क्षेत्रों में भी प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत हस्तकला उत्पाद, कपड़ा उत्पाद और कृषि उत्पाद में भी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि युवा रोजगार निर्माता के रूप में (स्टार्ट अप/सामाजिक स्वरोजगार/स्वयं सहायता समूह, आदि) अच्छा कार्य करने वाले युवा भी इसमें भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा के 15 से 29 वर्ष आयु के युवा जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सीधी प्रविष्टियां युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के कार्यालय में ई-मेल dsokangra@gmail.com के माध्यम से आमंत्रित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी मौसमानुसार वस्त्र तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल तक आने जाने का साधारण बस किराया तथा दैनिक भत्ता विभागीय नियमानुसार दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-222317 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0