शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में इको टूरिज्म को दिया जाएगा बढ़ावा: पठानिया

गुरुवार को शाहपुर में वन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी तथा करेरी क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं ।

Jan 18, 2024 - 19:27
Jan 18, 2024 - 19:28
 0  252
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में इको टूरिज्म को दिया जाएगा बढ़ावा: पठानिया

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान । धर्मशाला

गुरुवार को शाहपुर में वन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी तथा करेरी क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं तथा बेहतरीन ट्रेक निर्मित करने पर विशेष फोक्स किया जाएगा ताकि पर्यटकों की आमद बढ़ सके और स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो सकें।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रेंज अधिकारी कार्यालय के भवन को मॉडल भवन के रूप में विकसित किया जाएगा इसके साथ ही गार्ड घर एव वन विश्राम गृह भवनों की खस्ता हालत को सुधार कर नए भवन बनाये जाएंगे ताकि कर्मचारियों सहित यहां ठहरने वालों को बेहतर सुविधा मिल सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वनों के बेहतर संरक्षण के लिए रिक्त पदों को चरणबद्व तरीके से भरा जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता के साथ साथ समयबद्व पूरा करने का प्रयास किया जाए। इसके साथ ही नर्सरियों को बेहतर तरीके से संयोजित किया जाए और लोगों को वन सरंक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। इससे पहले जिला वन अधिकारी दिनेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई ।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी , फॉरेस्ट गार्ड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, जलशक्ति विभाग अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, खण्ड विकास अधिकारी कवंर सिंह, बिजली बिभाग अधिशासी अभियंता अमन चैधरी, आईटीआई प्रिंसिपल चैन सिंह, बिजली विभाग एसडीओ कुंदन कुमार, प्रदीप बलोरिया, प्रधान अजय बबली आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0