किसी क्षेत्र के विकास के लिए वरिष्ठ जनों तथा बुजुर्गों का सम्मान और आशीर्वाद जरूरी होता है : आरएस बाली

मंगलवार को नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के जन्दराह पंचायत के अंतर्गत खबल खोली में गांव के बुजुर्गों जिनमें प्यार चंद, कौशल्या देवी और अन्य बुजुर्गों से नवनिर्मित रेन शेल्टर का उद्घाटन अपनी मौजूदगी में करवाया।

Jan 23, 2024 - 21:26
 0  189
किसी क्षेत्र के विकास के लिए वरिष्ठ जनों तथा बुजुर्गों का सम्मान और आशीर्वाद जरूरी होता है : आरएस बाली

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान । धर्मशाला

मंगलवार को नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के जन्दराह पंचायत के अंतर्गत खबल खोली में गांव के बुजुर्गों जिनमें प्यार चंद, कौशल्या देवी और अन्य बुजुर्गों से नवनिर्मित रेन शेल्टर का उद्घाटन अपनी मौजूदगी में करवाया। इससे पहले भी सितंबर माह में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पांच लाख की लागत से भरोबड़ चैक के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन भी पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वरिष्ठ नागरिकों से करवाया था।इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए वरिष्ठ जनों तथा बुजुर्गों का सम्मान और आशीर्वाद जरूरी होता हैै इसी के मध्येनजर नगरोटा विस क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास की कार्य योजना भी आम जनमानस के सुझावों के आधार पर ही तैयार की जाएगी ताकि विकास में स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा सके। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के विभिन्न चैकों के सौंदर्यीकरण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इसके साथ ही मुख्य चैराहों पर रेन शेल्टर बनाए जाएंगे साथ में लाइट और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरोटा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें नगरोटा बगबां में टूरिज्म विभाग का होटल भी खोला जाएगा तथा देश का सबसे बड़ा फाउंटेन भी नगरोटा में स्थापित होगा इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर चिल्ड्रन पार्क निर्मित किए जाएंगे जिसमें बच्चे तथा बुजुर्ग सुबह तथा शाम अपना समय व्यतीत कर सकें। बाली ने कहा कि विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि नगरोटा विस क्षेत्र एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके। इसके साथ ही पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस बाली ने मंगलवार दोपहर बाद बालू ग्लोआ में बालू ग्लोआ, खप्पर नाला, घीन, मोरथ जसाई, बड़ोह, सरोतरी,ऊपरली कोठियां, के लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर उनका निपटारा किया। उन्होंने बड़ोह में लाइट लगाने की घोषणा भी की है।

इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, बीडीओ राजेश सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, अधिशासी अभियंता आईपीएच विवेक ठाकुर, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग कमल चैधरी, विशाल पत्रवाल, तहसीलदार शिखा राणा, एसडीओ आईपीएच नितिन चनोरिया, एसडीओ सुनील कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपप्रधान संजय, विशाल,फिना राम, रूमा कौंडल, जुल्फीराम और ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0