हिमाचल प्रदेश में आम लोगों के दुःख तकलीफ समझने वाली सरकार : किशोरी लाल

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत द्रुग के धन्डेरा में 5 लाख से सामुदायिक भवन पर पहली मंजिल के कार्य की आधारशिला रखी। सीपीएस ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आम लोगों की सरकार है और लोगों के दुख-तकलीफ को अच्छी तरह से समझती है।

Mar 4, 2024 - 22:52
 0  207
हिमाचल प्रदेश में आम लोगों के दुःख तकलीफ समझने वाली सरकार : किशोरी लाल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत द्रुग के धन्डेरा में 5 लाख से सामुदायिक भवन पर पहली मंजिल के कार्य की आधारशिला रखी। सीपीएस ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आम लोगों की सरकार है और लोगों के दुख-तकलीफ को अच्छी तरह से समझती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव कारगर कदम उठाए। लोगों के राहत और पुर्नवास के लिए राज्य सरकार द्वारा 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज जारी किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को कच्चे अथवा पक्के मकानों पर 7 लाख रुपए की राशि देने के अलावा सरकारी दरों पर सीमेंट तथा मुफ्त में पानी तथा बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए एक लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई। 

किशोरी लाल ने कहा कि सूबेदार जनक सिंह के घर से जय सिंह के घर तक सड़क निर्माण के लिए दो लाख जारी कर दिये गये हैं।पेयजल सुधार के लिये इस क्षेत्र में ओवर हैड टैंक का टेंडर कर दिया गया है और विभाग को शीघ्र इस कार्य को आरम्भ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भद्र घर बनाने के जो भी धन राशि लगेगी उसे मुहियां करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शेष मांगो को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा।

 इसके उपरांत किशोरी लाल बैजनाथ में मुख्यमंत्री राहत कोष से आँचल शर्मा को स्वास्थ्य लाभ के लिये सहायता के रूप में एक लाख और भारी देवी को बीस हजार रुपये चेक वितरित किये। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र राव , प्रधान ग्राम पंचायत द्रुग कपूर चंद , संजय कटोच , अंजना कुमारी , वरिंद्र राणा , जनक सिंह , नारायण दास , तारा चन्द, भीम सिंह , सूरज कुमार , कमलेश कुमारी , आर्चित धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0