ग्राम पंचायत जमानाबाद में आयोजित मिंजर मेले के दूसरे दिन हुए हॉकी मैच

विकास खंड कांगड़ा के तहत ग्राम पंचायत जमानाबाद में चल रहे सात दिवसीय मिंजर मेले के दूसरे दिन हॉकी प्रतियाेगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग के फाइनल मैच खेले गए।

Jul 23, 2024 - 21:13
 0  234
ग्राम पंचायत जमानाबाद में आयोजित मिंजर मेले के दूसरे दिन हुए हॉकी मैच
ग्राम पंचायत जमानाबाद में आयोजित मिंजर मेले के दूसरे दिन हुए हॉकी मैच

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

विकास खंड कांगड़ा के तहत ग्राम पंचायत जमानाबाद में चल रहे सात दिवसीय मिंजर मेले के दूसरे दिन हॉकी प्रतियाेगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। मेले के दूसरे दिन सनातन धर्मसभा के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी नरेंद्र त्रेहन बताैर मुख्यातिथि और विशेष अतिथि के रूप में सामजसेवी रिंकू और नरेश कुमार माैजूद रहे। मेला स्थल पर पहुंचने पर मेला कमेटी द्वारा आए हुए अतिथियाें का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें पारंपरिक मिंजर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस माैके पर उन्हें स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया गया। समाजसेवी नरेंद्र त्रेहन और अन्य अतिथियाें ने जूनियर हॉकी प्रतियाेगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ करवाया गया। 

मिंजर मेला कमेटी के प्रधान अशोक कुमार ने जाकारी देते हुए कहा कि इस मेले का आयोजन पिछले लगभग 40 वर्षों से किया जा रहा है और यह मेला केवल कमेटी सदस्याें और ग्रमीणाें के सहयाेग से किया जाता है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में दाे जगह ही मिंजर मेला का आयाेजन हाेता है। एक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा और दूसरा उपमंडल कांगड़ा की जमानाबाद पंचायत में मनाया जाता है।

मिंजर मेले के आज दूसरे दिन आज हॉकी प्रतियाेगिता का आयाेजन किया गया। इस हॉकी प्रतियाेगिता का पहला मैच जूनियर हॉकी का फाइनल मैच कांगड़ा टीम और जमानाबाद के बीच खेला गया। इस मैच में कांगड़ा की टीम ने जमानाबाद की टीम काे 4-2 से पराजित किया। इसके साथ ही सीनियर वर्ग की हॉकी का मैच भाई क्लब हरियाणा और सुजानपुर की टीम के साथ खेला गया। जिसमें सुजानपुर की टीम ने भाई क्लब हरियाणा काे 1-0 से पराजित किया गया।

मुख्यातिथि ने अपने संबाेधन में कहा कि कांगड़ा कि जमानाबाद पंचायत में इतना बड़ा आयाेजन करने के लिए मैं मिंजर मेला कमेटी और गांववासियाें काे बधाई देता हूं। उन्हाेंने कहा कि ऐसे आयाेजनाें से आपसी भाईचारी बढ़ता है और अपनी संस्कृति से भी रू-ब-रू हाेने का माैका मिलता है। उन्हाेंने कहा कि मेले हमारी सभ्यात संस्कृति और आपसी भाईचारे का परिचायक हाेते हैं।

मिंजर मेला कमेटी के प्रधान अशाेक कुमार ने बताया कि 26 और 27 जुलाई को स्टार नाईटाें का आयाेजन हाेगा। इसमें हिमाचली कलाकार अपनी आवाज से कांगड़ा के जमानाबाद मिंजर स्टार नाईट में रंग जमाने आ रहे हैं। 

इस मौके पर गांव के वरिष्ठ नागरिक और तमाम कमेटी सदस्य प्रधान मिंजर मेला कमेटी अशोक कुमार, सचिव विपन, कोषाध्यक्ष हरजीत, गोवर्धन, मस्तराम, संजीव कुमार, दीप कुमार, संजू, सुनील, प्रमोध, सरदारी लाल, अश्वनी कुमार अशोक कुमार, कीपू, मनू, ओम प्रकाश, तिलक राज, अक्षय, तिलक फोटोग्राफर, हरनाम, सुदेश, व नेशनल एंकर संदीप चौधरी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0