ज्वालामुखी पुलिस ने नाके के दौरान युवक से पकड़ी 302 ग्राम चरस

ज्वालामुखी पुलिस ने अधे दी हट्टी नाके पर युवक से 302 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी। पहले भी पकड़ा गया था आरोपी।

May 17, 2025 - 17:29
 0  1.5k
ज्वालामुखी पुलिस ने नाके के दौरान युवक से पकड़ी 302 ग्राम चरस

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी 

ज्वालामुखी पुलिस ने नादौन हाईवे स्थित अधे दी हट्टी में लगाए नाके के दौरान एक युवक से 302 ग्राम चरस बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी देहरा मयंक चौधरी ने की है। बता दें कि पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन पुत्र देस राज निवासी गांव परगी डाकघर समेला के रूप में हुई है। बहरहाल पुलिस की मामले को लेकर छानबीन जारी है। उक्त युवक ने चरस कहां से खरीदी और आगे वह इसे किसे बचने वाला था पुलिस ऐसे सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
उधर मामले को लेकर एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि भविष्य में भी जिला पुलिस देहरा का नशे के विरुद्ध छेड़ा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों की सूचना तुरंत नजदीकी स्टेशन में दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाए।

बता दें कि पुलिस ने नाके के दौरान दूसरी बार युवक को चरस सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। इससे पहले भी पुलिस ने टिहरी रोड़ में नाके के दौरान उक्त आरोपी से 357 ग्राम चरस बरामद की थी जिसने इस दौरान चरस को टिफिन बॉक्स में छुपाया था, ऐसे में अब दोबारा पुलिस के हाथ यह सफलता लगी है। हैरानी की बात यह है कि बीते वर्ष दिसंबर माह के अंत में जब पुलिस ने आरोपी को चरस सहित धर दबोचा था उस दौरान वह  हिमाचल प्रदेश सरकार लिखी हुई गाड़ी में पकड़ा गया था। इस बीच पुलिस जांच में सामने आया था कि उक्त आरोपी ज्वालामुखी अस्पताल में ही फोर्थ क्लास की सेवाएं दे रहा था।

आपको बता दें कि ज्वालामुखी पुलिस ने दूसरी बार थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में  एस आई नाजर सिंह व उनकी पुलिस टीम ने इतनी बड़ी चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने इस मामले को लेकर कहा कि क्षेत्र में नशे को जड़ से खत्म करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी और उसके लिए वह दिन रात अपनी टीम के साथ पूरी करवाई करने में लगे है जो आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0