18 करोड़ रुपए से पेयजल समस्या से मिलेगी निजात: पवन काजल 

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये की पेयजल योजना से जल्द ही पानी की किल्लत खत्म होने की उम्मीद है। विधायक पवन काजल ने कहा कि योजना का काम अंतिम चरण में है और विभाग को अब इसकी आपूर्ति शुरू करनी चाहिए।

Jul 24, 2025 - 22:35
 0  126
18 करोड़ रुपए से पेयजल समस्या से मिलेगी निजात: पवन काजल 
18 करोड़ रुपए से पेयजल समस्या से मिलेगी निजात: पवन काजल 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा

विधायक पवन काजल ने कहा कि कांगडा विस क्षेत्र के लिए अठारह करोड़ रूपए की निर्माणाधीन पेयजल योजना को  जनता तक पहुँचाने के लिए राई्जिंग मेन से लेकर परकुलेशन वेल तैयार हैं। अब विभाग विस क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पानी मुहैय्या करवाने के लिए दिलचस्पी ले। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना को मूर्त रूप देने के लिए उन्होंने दिन रात एक किया है ऐसे में विभाग इस योजना के संचालन में जुट जाए अन्यथा वह आगामी विस सत्र में मामला उठाने से गुरेज़ नहीं करेंगे। ढुगियारी गांव के शिव मंदिर में राम दरबार स्थापना के दौरान पहुंचे लोगों ने पेयजल समस्या का मसला विधायक पवन काजल के समक्ष उठाया। इस दौरान विधायक काजल ने कहा कि अठारह करोड़ रूपए की पेयजल योजना में ढुगियारी गांव को भी शामिल किया गया है। और जल्द लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में आई बाढ़ में गांव के बह गए शमशानघाट का काम शुरू हो चुका है। इस मौके पर विधायक काजल ने शिव मंदिर में एक कमरा और रसोई घर बनाने के साथ मंदिर कमेटी को इक्कीस हजार रूपए देने की घोषणा की। इससे पहले मटौर में मिंजर मेला कमेटी के सदस्यों ने 28 जुलाई से सात अगस्त तक आयोजित होने वाले मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण दिया। विधायक ने उनका निमंत्रण सहर्ष स्वीकारते हुए कहा कि वे पिछले दो दशकों से मेले में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत सनौरां उप प्रधान रजनीश कुमार, 
मिंजर मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार ,अमर जीत, मस्तराम उप प्रधान, विपन कुमार, संदीप चौधरी, हरनाम आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0