गग्गल में शराब के साथ लाखों रुपए जब्त

हिमाचल प्रदेश में पहली जून को होने वाले चुनावों के संदर्भ में कांगड़ा जिले में कई नाके लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह के बल प्रयोग या धनबल का इस्तेमाल न हो।

May 24, 2024 - 20:00
May 25, 2024 - 10:42
 0  747
गग्गल में शराब के साथ लाखों रुपए जब्त
Himachal Police Gaggal

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

हिमाचल प्रदेश में पहली जून को होने वाले चुनावों के संदर्भ में कांगड़ा जिले में कई नाके लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह के बल प्रयोग या धनबल का इस्तेमाल न हो।
इसी अभियान के चलते आज कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने सराह रोड पर एक वाहन को पकड़ा है, जिसमें से 4,70,800 रुपए और छह पेटी शराब जब्त की गई है।  जिसमें बीयर की पांच पेटियों में 12 बोतलें और वोडका की एक पेटी में 24 निप्स थे। जिस वाहन (महिंद्रा बोलेरो कपूर) में ये सामान ले जाया जा रहा था, उसे भी जब्त कर लिया गया है।  एसएचओ नारायण द्वारा गग्गल थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जब्त की गई रकम को वैध तरीके से प्रशासन के पास जमा करा दिया गया है।  गाड़ी को संजय कुमार चला रहा था जो रैत का रहने वाला है और शराब की एक फर्म में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। साथ में डाडा सिब्बा का रहने वाला विवेक कुमार भी मौजूद था। यह व्यक्ति स्थानीय शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता है।  सतीश कुमार कार्यकारी मजिस्ट्रेट, एचएएसआई सुपिंदर कुमार, एचसी नवल भारती, राकेश कुमार वीडियोग्राफर और फ्लाइंग स्क्वायड टीम के ड्राइवर नरेश कुमार ने इस रकम और शराब को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है तथ आगामी कार्रवाई के अंतर्गत नकदी की आगे की जांच चुनाव व्यय पर्यवेक्षक द्वारा की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0