राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के तहत बैठक का किया आयोजन 

राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को मंडी में एक अहम बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय में किया गया।

Nov 22, 2023 - 18:33
 0  369
राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के तहत बैठक का किया आयोजन 

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

 ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को मंडी में एक अहम बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडी की अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने की। इस बैठक में जिले के 25 से अधिक गोद लेने वाले बच्चों के परिवारों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर दत्तक बच्चों के माता पिता को संबोधित करते हुए निवेदिता नेगी ने कहा कि अब कोई भी दंपती जो बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण दे सके वह बच्चा गोद ले सकता है। इसके लिए हिंदू दत्तक भरण पोषण अधिनियम में गोद लेने का प्रावधान है। निवेदिता नेगी ने अभिभावकों के अनुभव, समस्या और गोद लेने की प्रक्रिया को भी समझा और बच्चा गोद लेने की सारी कानूनी प्रक्रिया को भी अभिभावकों को समझाया।
वहीं, जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर ने कहा कि किसी बच्चे को गोद लेना, उसे पालना और स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण देना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि केवल बच्चे पैदा करने से ही कोई मां बाप नहीं बन जाता बल्कि मां बाप बनना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है। उन्होंने ऐसे अभिभावकों को साधुवाद दिया जो बच्चों को गोद लेने के बाद अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। इस बैठक में गोद लेने वाले बच्चों की समस्याओं का निराकरण तथा मार्गदर्शन भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0