सड़क, स्कूल और स्वास्थ्य की सौगात! विधायक कमलेश ठाकुर ने देहरा में सुनाईं विकास की बड़ी घोषणाएं

देहरा की रजोल पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक कमलेश ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि विकास के लिए करोड़ों की घोषणाएं कीं। जानिए कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी देहरा क्षेत्र को।

Jul 26, 2025 - 21:02
Jul 26, 2025 - 21:03
 0  153
सड़क, स्कूल और स्वास्थ्य की सौगात! विधायक कमलेश ठाकुर ने देहरा में सुनाईं विकास की बड़ी घोषणाएं

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

ब्यूरो रिपोर्ट – देहरा

देहरा विधानसभा क्षेत्र की रजोल पंचायत में शनिवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक कमलेश ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं, और किसी भी समस्या को लटकने नहीं दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए कई योजनाएं कार्यान्वित हो रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि:

🔹 रजोल पंचायत में ₹11 लाख की राशि सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत
🔹 पूरे पंचायत क्षेत्र में ₹2.41 करोड़ की लागत से सड़कें बनेंगी
🔹 ढलियारा में ₹5 करोड़ की लागत से डे-बोर्डिंग स्कूल, जिसमें ₹2 करोड़ कार्य प्रारंभ के लिए जारी
🔹 मूहल पंचायत में हिम ऊर्जा प्रोजेक्ट से क्षेत्र में रोजगार के अवसर
🔹 कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए विधायक निधि से ₹40 लाख स्वीकृति योग्य – क्लस्टर फार्मिंग, फेंसिंग आदि में उपयोग
🔹 अब हर सप्ताह दो दिन पटवारी पंचायत में उपस्थित रहेंगे
🔹 कृषि और पशुपालन जागरूकता सेमिनार जल्द शुरू होंगे

कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विधानसभा को प्रदेश का विकास मॉडल बनाया जाएगा और कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मुकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता सुरेश वालिया, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड शांति भूषण, ग्राम पंचायत प्रधान सरन दास, पूर्व जिला परिषद रूमा कौंडल, और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0