नगरोटा विस क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 250 करोड़ रुपये: उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री

नगरोटा बगवां में चार दिवसीय बाल मेले के समापन पर उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण कुटीर का किया लोकार्पण, मध्यम सिंचाई परियोजनाओं से 160 गांवों को मिलेगा लाभ, युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं पर भी दिया जोर।

Jul 27, 2025 - 20:54
Jul 27, 2025 - 21:26
 0  81
नगरोटा विस क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 250 करोड़ रुपये: उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री

Videos

View All
मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप

सुमन महाशा। कांगड़ा
नगरोटा बगबां में आयोजित चार दिवसीय बाल मेले के समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं पर लगभग 250 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को सुगम एवं स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस दौरान उन्होंने 2 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से निर्मित निरीक्षण कुटीर का विधिवत लोकार्पण भी किया। उपमुख्यमंत्री ने स्व. जीएस बाली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। उनकी दूरदर्शी सोच और कार्यों की बदौलत आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले में दो महत्वपूर्ण मध्यम सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से एक है सूखाहार सिंचाई परियोजना। यह परियोजना 219 करोड़ रुपये की लागत से ज्वाली और शाहपुर क्षेत्रों के 45 गांवों की 2186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी, जिससे 24,000 से अधिक ग्रामीणों को लाभ होगा।

राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार योजना लागू की गई है, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को मॉडल राज्य बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने सराज आपदा राहत के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इसके साथ ही डा. बरमानी द्वारा 1 लाख और कांगड़ा के पुजारियों द्वारा 51 हजार रुपये का योगदान भी दिया गया।

कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा, केसीसीबी चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन, अजय वर्मा, पुष्पिंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0