पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन, बॉर्डर पर की फायरिंग

पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है।

Feb 15, 2024 - 13:56
Feb 15, 2024 - 13:59
 0  1.2k
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन, बॉर्डर पर की फायरिंग

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार 14 फरवरी, 2024 को जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ की एक चौकी पर गोलीबारी कर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। अधिकारियों के अनुसार, मकवाल में सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने सीमा पार से गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। यह गोलीबारी शाम 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू होकर 20 मिनट से अधिक समय तक जारी रही। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ कोई हताहत या क्षति नहीं हुई. पहले भी हुई गोलीबारी पिछले साल, 8-9 नवंबर की मध्यरात्रि को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए थे। 25 फरवरी, 2021 को दोनों देशों के बीच नए सिरे से संघर्षविराम पर सहमति बनने के बाद से मौत का यह पहला मामला था। 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया सेक्टर में भी सीमा पार से गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हो गई थी, जबकि 17 अक्टूबर को इसी तरह की घटना में एक अन्य बीएसएफ जवान घायल हो गया था। हाई अलर्ट पर सुरक्षाकर्मी अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। संघर्षविराम उल्लंघन की घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब जम्मू-कश्मीर प्रशासन 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा की तैयारी कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0