विशेष बीज बुआई अभियान के तहत वन परिक्षेत्रों में बधाह प्रजाति की कलमें की रोपित 

वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा रहे विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बुधवार को तीसरे दिन बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई हैं।

Dec 6, 2023 - 18:16
 0  468
विशेष बीज बुआई अभियान के तहत वन परिक्षेत्रों में बधाह प्रजाति की कलमें की रोपित 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा रहे विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बुधवार को तीसरे दिन बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई हैं। यह जानकारी देते हुए वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि जारी शीत ऋतु के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से बीज बुआई सप्ताह के अंतर्गत तीसरे दिन डलहौजी वन मंडल के वन परिक्षेत्रों डलहौजी, बकलोह  चुवाड़ी और भटियात के अंतर्गत बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई हैं। 
उन्होंने बताया कि इस विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत  विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों सहित  विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, स्थानीय ग्रामवासियों और ग्राम वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने श्रमदान कर इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया  है। 
उन्होंने बताया कि वन मंडल डलहौजी के तहत वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों  तथा नमी वाले वन इलाकों में बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई । उन्होंने बताया कि बधाह की कलमें नमी वाले स्थानों पर अधिक प्रभावी पाई जाती हैं तथा बधाह के पेड़ भूमिकटान को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । उन्होंने विशेष कर युवा वर्ग का आहवान करते हुए कहा है कि वे विभाग की इस पहल पर आधारित विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग का सहयोग अवश्य करें। इस अवसर पर ऐसीएफ रवि गुलरिया, आरओ संजीव कुमार, राहुल ठाकुर, रवि कुमार, स्वर्ण पठानिया इत्यादि ने अपना सहयोग दिया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0