राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में आया रैगिंग का मामला ,4 छात्र निलंबित

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में 4 प्रशिक्षु डॉक्टरों को रैगिंग के मामले में निलंबित कर जुर्माना लगाया गया।

Jun 11, 2024 - 19:39
Jun 11, 2024 - 20:02
 0  306
राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में आया रैगिंग का मामला ,4 छात्र निलंबित

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। काँगड़ा 

मंगलवार को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में 4 प्रशिक्षु डॉक्टरों को अपने से जूनियर मेडिकल डॉक्टरों की रैगिंग के मामले में प्राचार्य मिलाप शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया तथा साथ में जुर्माना भी लगाया। प्राचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा को इस बारे में 5 जून को शिकायत मिली थी। हॉस्टल वार्डन के माध्यम से इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन से मिली। इस मामले की रिपोर्ट एंटी रैगिंग कमेटी के साथ हैल्प हैल्पलाइन पर भी छात्रों ने की। शिकायत मिलने के तुरंत बाद एंटी रैगिंग कमेटी को यह मामला दिया गया। कॉलेज के 4 छात्रों के नाम अरुण सूद, सिद्धांत यादव, रागवेंद्र भरद्वाज और भवानी शंकर हैं। कमेटी ने 4 आरोपी डॉक्टरों को दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित किया व जुर्माना लगाया। 4 आरोपी प्रशिक्षु मेडिकल डॉक्टरों में से 2019 बैच के 2 छात्र जिनमे से एक इंटर्नशिप कर रहा था तथा दूसरा अभी एमबीबीएस कर रहा था। उन्हें एंटी रैगिंग कमेटी ने एक-एक साल के लिए कॉलेज से निलंबित कर एक-एक लाख रुपया का जुर्माना भी लगाया।  2022 बैच के दो छात्रों को 50-50 हजार का जुर्माना और साथ ही 6 महीने के लिए निलंबित किया गया। आरोपी प्रशिक्षु डॉक्टर को एक हफ्ते के अंदर जुर्माना अदा करने का आदेश दिया गया है। 

रैगिंग को लेकर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : "डॉ. मिलाप "

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया की चारों दोषी छात्रों पर नियमों के तहत कार्यवाई की गयी है। उन्होंने कहा की कॉलेज में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

बता दें कि ये मामला पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0