कांगड़ा, चंबा तथा ऊना जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा  

कांगड़ा मंडल के तहत कांगड़ा, चंबा व ऊना जिला में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त ए शायनामोल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

Dec 28, 2023 - 20:01
 0  288
कांगड़ा, चंबा तथा ऊना जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा  

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा
कांगड़ा मंडल के तहत कांगड़ा, चंबा व ऊना जिला में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त ए शायनामोल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।  इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा, स्टार्टअप, जनधन  योजना, छात्रवृत्तियों, मनरेगा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा विभिन्न शिक्षा संस्थानों में निर्मित हॉस्टल को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडलायुक्त ए शायनमोल ने कहा कि योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा विभिन्न योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किया जाए ताकि पात्र लोगों को लाभ मिल सके।
अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की भी विशेष तौर पर समीक्षा की गई तथा इन योजनाओं के तहत अर्जित उपलब्धियों तथा प्राइमरी तथा मिडल स्कूलों में ड्राप आउट का अपडेट डाटा भी मांगा गया है ताकि इस बाबत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों को सूचित किया जा सके। मंडलायुक्त ने कांगड़ा, चंबा तथा उना जिला के उपायुक्तों को पांच दिन के भीतर अपडेट डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल, उपायुक्त उना राघव शर्मा, एडीएम चंबा अमित मैहरा सहित तीन जिलों के शिक्षा उपनिदेशक, लीड बैंक के वरिष्ठ अधिकारी तथा एडीसी सौरभ जस्सल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0