स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की श्री कृष्ण लीला की झलकियां

स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Aug 24, 2024 - 14:45
 0  234
स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की श्री कृष्ण लीला की झलकियां

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपनी मधुर ध्वनि में श्री कृष्ण भजन कीर्तन से समा बांधकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तदोपरांत नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मनमोहन श्री कृष्ण की ग्वाल – बाल लीला, श्री कृष्ण लीला तथा रासलीला की झलकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण जन्म लीला, यशोदा और नंद किशोर के वात्सल्य प्रेम तथा श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। वरिष्ठ कक्षा के विद्यार्थियों ने डांडिया खेलकर, गरबा करके और दही हांडी फोड़कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को आकर्षक रूप दिया। भजन–कीर्तन और श्री कृष्ण आरती करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया और भोग प्रसाद वितरित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आरती शर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के विद्यार्थियों और नवयुवकों सोलह कला संपूर्ण श्री कृष्ण की लीलाओं में निहित संदेश और गीता में दिए श्री कृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करने की आवश्यकता है। ऐसा करके वे अपने जीवन को सही दिशा में लेकर जा सकते हैं और अपना जीवन सफल बना सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक, डायरेक्टर सहित शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन की प्रधानाचार्या तथा विद्यालय की प्रबंधक कमेटी के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0