इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पूल-सी में खेले गए दो मैच  

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल-सी के मैचों में दूसरे दिन का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय महाविद्यालय देहरी के बीच खेला गया।

Oct 18, 2024 - 10:46
 0  216
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पूल-सी में खेले गए दो मैच  
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पूल-सी में खेले गए दो मैच  

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल-सी के मैचों में दूसरे दिन का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय महाविद्यालय देहरी के बीच खेला गया। इस मैच में राकेश महाजन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। धर्मशाला की टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आयुष ने 24 गेंद में 33 और सक्षम ने 31 गेंद में ताबडतोड़ 73 रन की पारी खेली । अंत के ओवर में श्लोक ने 14 गेंद में 22 और अनुष ने 30 गेंद में 44 रन की तेजतर्रार पारी खेल कर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 240 पहुंचा दिया । 
देहरी की तरफ से पंकज और अनुज ने 2-2 विकेट अंश ने एक विकेट हासिल किया । 
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजकीय महाविद्यालय देहरी की टीम निर्धारितम 17 ओवरों में 134 बना कर ऑल आउट हो गई। अनमोल ने 25 , आकर्षित ने 26 रनों का योगदान दिया। धर्मशाला की तरफ से आदित्य और हर्षित ने 3-3 विकेट, उज्ज्वल ने 2 , वंश और अनुज ने 1-1 विकेट हासिल किया ।
दिन का दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय शाहपुर और जीजीडीएसडी महाविद्यालय राजपुरा (पालमपुर) के बीच खेला गया। इस मैच में विनोद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शाहपुर की तरफ से कमल ने 46 गेंद में ताबड़तोड़ 87 की पारी खेली। इसके अतिरिक्त स्पर्श ने 18 गेंद में 41 और रजनीश ने 10 गेंद में 18 रनों का योगदान दिया और टीम का कुल स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 225 रन रहा । 
पालमपुर की तरफ से सक्षम और विश्व ने 2-2 विकेट, प्रियांशु ,अतुल और राहुल ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजपुरा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी । आदित्य ने 20 सक्षम ने 24 रनों का योगदान दिया । 
शाहपुर की तरफ से अमन और शुभम ने 1-1 विकेट , प्रदीप, जतिन और कमल ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0