सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने दो अभ्यर्थी किए गिरफ्तार

कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले के की जांच  शिमला पहुंच गई है। सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में अब विजिलेंस ने शिमला और हमीरपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Feb 15, 2024 - 13:22
 0  387
सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने दो अभ्यर्थी किए गिरफ्तार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले के की जांच  शिमला पहुंच गई है। सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में अब विजिलेंस ने शिमला और हमीरपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की जांच में आरोपियों के आरोपी निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार और ढाबा संचालक सोहन सिंह के साथ अहम लिंक मिले हैं, जिसके बाद विजिलेंस ने दोनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान नीरज शर्मा निवासी हमीरपुर और सोम प्रकाश निवासी शिमला के रूप में हुई है। सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में विजिलेंस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इससे पहले विजिलेंस ने मंगलवार को आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी सहित तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें दो आरोपियों को कांगड़ा और एक आरोपी को हमीरपुर से गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ने सचिवालय क्लर्क भर्ती पोस्ट कोड 962 के पेपर लीक मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें नीरज शर्मा निवासी हमीरपुर, सोम प्रकाश निवासी शिमला, कांगड़ा से रवि और सपना देवी, हमीरपुर से सपना कुमारी सहित अरोपी महिला कर्मी उमा आजाद और आयोग कार्यालय के सामने ढाबा चलाने वाला सोहन सिंह गांव धुंधला तंहसील बंगाणा जिला ऊना और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। ढाबा संचालक और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार के मोबाइल फोन से जांच एजेंसी को इस परीक्षा के प्रश्नपत्र मिले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0