महिला किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान: बुटेल

महिला किसानों को 50 प्रतिशत तथा अन्य किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि नई तकनीक के साथ कृषि उत्पादन में इजाफा हो सके और किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सके।

Jan 15, 2024 - 19:01
 0  270
महिला किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान: बुटेल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान । पालमपुर

महिला किसानों को 50 प्रतिशत तथा अन्य किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि नई तकनीक के साथ कृषि उत्पादन में इजाफा हो सके और किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सके। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने सोमवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आरठ में पशु पालन विभाग द्वारा आत्मा परियोजना के सौजन्य से आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए हिम उन्नति योजना आरंभ की गई है इसके तहत दूध सब्जियों, फलों अन्य नगदी फसलों के क्लस्टर बनाने का निर्णय भी लिया गया है ताकि किसान लाभांवित हो सकें।

आशीष बुटेल ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की कृषि व पशु पालन की सभी कल्याणकारी योजनाएं हर गांव तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाएं तथा फील्ड विजिट पर भी विशेष बल दें। उन्होंने कोली बस्ती में पानी की समस्या के समाधान के लिए एक हैंड पंप लगाने की घोषणा की। उन्होने पंचायत की दो बस्तियों में विद्युत विभाग को बिजली की समस्या का समाधान करने के निर्देश भी दिए इसके साथ ही क्रीमी खड्ड के उपर 5 लख रुपए की लागत से पुली बनाने की घोषणा भी की। घीशनपट्ट, करियाल बस्ती, कोली बस्ती और गाड़ियाडा में महिला मंडल भवन बनाने के लिए पहली किस्त 2.50 लाख रुपए प्रत्येक महिला मंडल को देने की घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने उपस्थित 8 महिला मंडलों व 2 युवक मंडलों को 15-15 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

इससे पहले सहायक निदेशक डॉ. अनीश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और पशु पालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस किसान गोष्ठी कार्यक्रम में पशुपालकों को विशेषज्ञों ने पशुओं के रख रखाव, बीमारियां, खानपान, दवाओं और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, उप-निदेशक पशु पालन डॉ. लाल गुप्ता, निदेशक आत्मा परियोजना शशि पाल अत्री, सहायक निदेशक डॉ. अनीश कुमार, एसडीओ जल शक्ति, विद्युत व लोक निर्माण विभाग, चेयरमैन आत्मा परियोजना रोशन लाल, निशा शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कपूर चंद, प्रधान प्रदीप ठाकुर, पशु पालन विभाग के आधिकारी, कर्मचारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0