एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में साइबर क्राइम पर एक विशिष्ट कार्यक्रम का किया आयोजन

एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड और फाइनेंशियल प्लानिंग से संबंधित एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Jan 27, 2025 - 17:48
 0  297
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में साइबर क्राइम पर एक विशिष्ट कार्यक्रम का किया आयोजन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड और फाइनेंशियल प्लानिंग से संबंधित एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसबीआई धर्मशाला रीजनल ऑफिस से प्रवीण बिष्ट और एसबीआई कांगड़ा से अंकुश डोगरा और अर्चना उपस्थित रहे ।

इस दौरान प्रवीण बिष्ट ने बताया कि साइबर अपराध एक खतरनाक हमला है, जिसका सामना कोई कंपनी या व्यक्ति कर सकता है। ऐसे कई मामले हैं जहाँ साइबर हमले ने डाटा हैक के कारण कंपनी और व्यक्तियों को भारी नुकसान पहुँचाया है। हम एक तकनीक-संचालित युग में रहते हैं, और हर जानकारी अब कंप्यूटर पर फीड की जाती है। साइबर अपराध में कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों पर हमला शामिल है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड भी वर्तमान में अपने पैर पसार रहा है । अतः सबसे जरूरी नियम यह बनाएं कि हम अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करें । फर्जी या अनजान लिंक पर क्लिक न करें । ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान भी पूरी सावधानी रखें और कुछ भी संदिग्ध लगे तो अपने बड़ों को बता कर ही उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करें।

इसके अतिरिक्त उन्होंने फाइनेंशियल प्लानिंग के विषय में बात करते हुए बताया कि फाइनेंशियल प्लानिंग से तात्पर्य आपकी इनकम को मैनेज करना है, ताकि मौजूदा खर्चों, भविष्य की जिम्मेदारियों और देनदारियों के लिए पैसे को संयोजित किया जा सके और किसी आपातकालीन स्थिति के लिए समझदारी से पैसे के लक्ष्यों को पूरा किया जा सके और वर्तमान समय में रहते हुए पैसे के लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने कहा कि महाविद्यालय में निरंतर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिससे विद्यार्थी समय के साथ-साथ जागरूक रहते हैं और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं । 

इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग में प्रो राखी महाजन, प्रो नीतिका महाजन, प्रो सोनल, प्रो शुभम अहलूवालिया, प्रो पुष्पा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0