मुख्यमंत्री के ज्वाली प्रवास की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

बुधवार को कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने ज्वाली विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के 16 मार्च को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रस्तावित प्रवास को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की रूपरेखा को लेकर समीक्षा बैठक की।

Mar 13, 2024 - 22:20
 0  207
मुख्यमंत्री के ज्वाली प्रवास की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

 बुधवार को कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने ज्वाली विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के 16 मार्च को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रस्तावित प्रवास को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की रूपरेखा को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके।

 कृषि मंत्री ने कहा कि पहली अप्रैल से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 18 साल से ऊपर की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलना शुरू हो जाएगा जिससे प्रदेश की लगभग पांच लाख बहनों तथा माताओं को लाभ पहुँचेगा। उन्होंने बताया कि बजट में आम लोगों के लिए अनेक योजनाओं का प्रावधान किया गया है, मनरेगा मजदूरी में 60 रुपए की बढ़ौतरी, किसान से गाय के दूध का खरीद मूल्य 32 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए किया गया है और भैंस के दूध को 55 रुपए में खरीदने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूँ के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपए प्रति किलो जबकि मक्की को 30 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदने का निर्णय लिया है।

कृषि मंत्री ने इस दौरान जनसमस्याएं भी सुनी तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया।कृषि मंत्री ने इसके पश्चात अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के आयोजन स्थल का दौरा भी किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम बचित्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता महेंद्र धीमान, डीएसपी वीरी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0