एंबुलेंस कर्मियों ने किया सराहनीय कार्य,  आपात स्थिति में एंबुलेंस में की सफल डिलीवरी

नादौन में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने एक गर्भवती महिला की आपात स्थिति में एंबुलेंस में सफल डिलीवरी करवा कर सराहनीय कार्य किया है।

Nov 25, 2023 - 19:18
 0  306
एंबुलेंस कर्मियों ने किया सराहनीय कार्य,  आपात स्थिति में एंबुलेंस में की सफल डिलीवरी

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

रूहानी नरयाल। नादौन


नादौन में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने एक गर्भवती महिला की आपात स्थिति में एंबुलेंस में सफल डिलीवरी करवा कर सराहनीय कार्य किया है। महिला ने बेटे को जन्म दिया है और अब मां बेटा दोनों स्वस्थ हैं। यह जानकारी देते हुए 108 एन ए एस के जिला प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि नादौन अस्पताल से भरमोटी गांव निवासी राधा कुमारी को आपात स्थिति में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस में फार्मासिस्ट अमित कौशल तथा पायलट मुल्क राज महिला को लेकर हमीरपुर के लिए निकल पड़े। परंतु नादौन से करीब 10 किलोमीटर आगे महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। अमित और मुल्क राज ने इसकी सूचना वरिष्ठ चिकित्सक को दी, इसके बाद मौका पर ही प्रसव कराने का निर्णय लिया गया। अमित कौशल ने पूरी सावधानी बरतते हुए महिला की सफल डिलीवरी करवाई। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद मां बेटे को हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0